सैकड़ों साल पुराना है मां चामुंडा देवी का यह चमत्कारिक मंदिर…जाने इसका पूरा इतिहास
मां देवी के नवरात्रि चल रहे हैं. उनसे जुड़ीं काफी अनोखी कहानियाँ सामने आ रही है. आगरा में राजा मंडी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर मां चामुंडा देवी का अद्भुत और चमत्कारी मंदिर मौजूद है. इस मंदिर से कई चमत्कारी घटनाएं और कहानी जुड़ी हुई है.

मां देवी के नवरात्रि चल रहे हैं. उनसे जुड़ीं काफी अनोखी कहानियाँ सामने आ रही है. आगरा में राजा मंडी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर मां चामुंडा देवी का अद्भुत और चमत्कारी मंदिर मौजूद है. इस मंदिर से कई चमत्कारी घटनाएं और कहानी जुड़ी हुई है. कहा जाता है यह मंदिर 350 साल से भी अधिक पुराना है. इस मंदिर के चमत्कार के आगे अंग्रेजों ने भी अपने घुटने टेक दिए थे.
एक किवदंती जो आज तक लोगों की जुबां पर चढ़ी हुई है, वह ये है कि जिस समय देश में अंग्रेजों का नामो निशान नहीं था तब से यह मंदिर मौजूद है. लेकिन जब देश में अंग्रेज आए तो उन्होंने मंदिर को तोड़कर यहां से रेलवे लाइन बिछाना चाही. लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और हार मानकर ट्रेन को मंदिर को बचाते हुए घुमाव देना पड़ा .जो आज भी मौजूद है.
मंदिर के महंत वीरेंद्रानंद बताते हैं कि उस समय अंग्रेज अधिकारियों ने मंदिर को तोड़ने की कई बार कोशिश की. यहां से गुजरने वाली ट्रेन को बिल्कुल सीधा ले जाना चाहते थे. लेकिन मंदिर आड़े आ रहा था. जिस वजह से अंग्रेज अधिकारी इस मंदिर को तोड़ना चाहते थे. मंदिर के महंत बताते हैं कि उस समय अंग्रेज कमांडर घोड़े पर सवार होकर इस मंदिर को तुड़वाने के लिए पहुंचा था. माता के चमत्कार से घोड़ा गिर गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया.
अगले दिन कमांडर को माता ने सपना दिया कि अगर मंदिर के साथ कुछ छेड़छाड़ हुई तो अंजाम बुरा होगा और उसके बाद अंग्रेजों ने अपना इरादा बदल दिया. आखिरकार अंग्रेज अधिकारियों को ट्रेन की पटरियों को घुमाना पड़ा, जो आज भी उसी शक़्ल में मौजूद है. यहां चामुंडा देवी का मंदिर प्लेटफार्म नंबर एक पर है. मंदिर के सामने केवल 2 फीट की ही जगह है जहां से केवल पैदल यात्री निकल सकते हैं.
यह भी पढ़े : आखिर शेर ही क्यों बन गया मां दुर्गा का वाहन










