इस साल नवरात्रि पर हो रही ग्रहों की उलटफेर, इन राशि वालों को होगा बड़ा फायदा

चैत्र नवरात्री की शुरूआत 2 अप्रैल से हो रही है।पंचांग के अनुसार शनिवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की 9 दिनों की नवरात्री का शुभांरभ होगा।

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 2 अप्रैल से हो रही है। बता दे कि हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की 9 दिनों की नवरात्री का शुभांरभ होगा।

सभी हिंदू परिवार अपने घरों में शेरा वाली माता की स्थापना करेंगे। साथ ही उनके स्वागत के लिए घर और मंदिर को अच्छे से सजाएंगे।

बता दे कि इन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल नवरात्र 2 अप्रैल, 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी।

कहा जाता है कि, इन 9 दिनों में विधि-विधान से मां दुर्गा के रूपों की पूजा करनी चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि रहती है। ऐसें में इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और भैंसे पर प्रस्‍थान करेंगी।

दरअसल, माता की इन सवारी को शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन इस बार ग्रहों के उलटफेर ने कुछ राशि वालों के लिए आने वाली इन नवरात्रि को बेहद खास बना दिया है।

बता दे कि चैत्र नवरात्री के दोरान 2 बेहद अहम ग्रह राशि बदलने जा रहे है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार आने वालें इन 9 दिनों में शनि और मंगल का मकर राशि में गोचर हो रहा है।

यह दोनों ग्रह एक-दूसरे के शत्रु हैं, लिहाजा एक ही राशि में इनका मिलना कई मुश्किलें पैदा करेगा। इसी को लकर बता दे कि यह परिवर्तन कर्क, कन्या और धनु राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा और उन्‍हें इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं मेष, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह बहुत शुभ रहेगा। उन्‍हें यह समय जमकर लाभ करवाएगा। साथ ही उन्हें अच्‍छी खबरें सुनने को मिलेंगी। करियर-कारोबार में भी तरक्‍की मिल सकती है।

Hair Crown Salon

सुत्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्री के लिए घटनास्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 06.10 बजे से 08.31 बजे तक रहेगी। यानी की घट स्‍थापना के लिए 02 घण्टे 21 मिनट का समय ही मिलेगा।    

ये भी पढ़े: आज का हिन्दू पंचांग 1अप्रैल: चैत्र अमावस्या पर जानें आज की तिथि और राहुकाल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!