मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में अपनाएं इन वास्तु के टिप्स, जाने पूरी जानकारी
हर साल आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि की शुरुआत होगी और 23 अक्टूबर 2023 को इसका समापन होगा

हर साल आश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि की शुरुआत होगी और 23 अक्टूबर 2023 को इसका समापन होगा। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा-उपासना के साथ वास्तु के नियमों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि वास्तु की कुछ गलतियों से मां नाराज हो सकती हैं। इसलिए इन्हें नजरअंदाज ना करें। चलिए जानते हैं…
मुख्यद्वार पर स्वास्तिक बनाएं
नवरात्रि के दौरान घर के मुख्यद्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में स्वास्तिक बनाएं। मान्यता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिजनों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहते हैं।
मां दुर्गा की प्रतिमा
वास्तु के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा को उत्तर-पूर्व दिशा(ईशान कोण) में स्थापित करना शुभ माना जाता है। अगर ईशान कोण संभव ना हो तो उत्तर या पश्चिम दिशा में तस्वीर रख सकते हैं, लेकिन माता की प्रतिमा को भूलकर भी दक्षिण दिशा में ना रखें।
कलश स्थापना के नियम
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा की साथ शुद्ध जल से भरा हुआ कलश भी ईशान कोण में ही स्थापित करें। मान्यता है कि कलश रखने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है और घर में खुशहाली आती है।
इस रंग का ना करें इस्तेमाल
नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल फूल और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। लेकिन पूजा में काले रंग का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
इस दिशा में मुख करके करें पूजन
वास्तु के मुताबिक, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते समय मुख हमेशा उत्तर या पूर्व की तरफ होना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस दिशा में मुख करके पूजा करने से मान-सम्मान और धन-दौलत में वृद्धि होती है।
इस दिशा में जलाएं दीपक
वास्तु के अनुसार, अखंड दीपक को आग्नेय कोण में जलाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़े : रिंग ऑफ फायर की तरह दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्यों खास है यह सूर्य ग्रहण?










