आज का हिन्दू पंचांग 1अप्रैल: चैत्र अमावस्या पर जानें आज की तिथि और राहुकाल

आज का हिन्दू पंचांग 1अप्रैल: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 01 अप्रैल 2022

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत – 1943

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत

मास – चैत्र

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या 11:53 तक तपश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद सुबह 10:40 तक तपश्चात रेवती

योग – ब्रह्म सुबह 09:37 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 11:11 से दोपहर 12:44 तक

सूर्योदय – 06:33

सूर्यास्त – 06:55

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

विजय मुहूर्त – अपरान्ह 2:47 से 3:37 तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:43 से 7:07 तक

सायह्न सन्ध्या – शाम 6:55 से रात्रि 8:05 तक

ब्रह्म मुहूर्त– सुबह 05:00 से 05:48 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12.20 से 01:06 तक
अभिजित मुहुर्त दोपहर 12:19 से 01:08 तक

व्रत पर्व विवरण – चैत्री अमावस्या (सुबह 11:53 तक अमावस्या है।)

अमावस्या के दिन ध्यान रखने की बात

(1 अप्रैल को सुर्योदय के समय अमावस्या तिथि चालू रहने के कारण अमावस्या के दिन सावधानी सभी नियम पालनीय है )

चैत्र नवरात्रि 

अप्रैल 2 से 10 नवरात्री का व्रत धन धान्य प्रदान करनेवाला , आयु और आरोग्य वर्धक हैं | शत्रुओं का दमन और बल की वृद्धि करनेवाला हैं | नवरात्री में सारस्वत्य मंत्र या इष्ट मंत्र का अनुष्ठान करने से और रात्रि 12:00 बजे तक का जागरण और जप,कीर्तन, ध्यान से अद्भुत लाभ होता हैं |
पूज्य बापूजी

चैत्री नूतन वर्ष : 2 अप्रैल 2022 – बि. सं 2079 प्रारम्भ
इस दिन घर में नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों का तोरण बाँधें, जिससे वहाँ से लोग गुजरें तो वर्षभर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । स्वास्थ्य-रक्षा के लिए नीम की पत्तियाँ, मिश्री, काली मिर्च व अजवायन प्रसादरूप में लें ।।
पूज्य बापूजी

चेटीचंड

02 अप्रैल 2022 शनिवार को चैत्र सुद दूज चेटीचंड पर्व है । उस दिन शाम को आकाश में चन्द्रमा दिखे दूज का चाँद शुक्ल पक्ष का, चैत्र सुद दूज । तो उस दिन रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें … कि मेरा मन शांत रहे, भक्ति में लगे, गुरु चरणों में लगे ऐसा भी करें और

“ॐ बालचन्द्रमसे नमः |” ” ॐ बालचन्द्रमसे नमः|” ” ॐ बालचन्द्रमसे नमः | ” ऐसा बोलते हुए अर्घ्य दें । और मेरा मन गुरु भक्ति में लगे, गुरु चरणों में लगे ऐसा शुभ संकल्प करें ।
– Shri Sureshanandji Mumbai 6th April 2013

नवरात्रि पूजा के घट स्थापना शुभ मुहूर्त:

घटस्थापना शनिवार, अप्रैल 2, 2022 को सुबह – 06:31 से 08:31 तक (अवधि – 01 घण्टा 59 मिनट्स) घटस्थापना अभिजित मुहूर्त दोपहर – 12:19 से 01:08 तक (अवधि – 00 घण्टे 50 मिनट्स)

Hair Crown

 

यह भी पढ़े: New Year 2022: नए साल से पहले रखें अपने पर्स में ये ख़ास चीज, नहीं होगी पैसों की कमी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!