आज का हिन्दू पंचांग 23 दिसम्बर: अमावस्या तिथि के साथ बन रहा खास योग, जानिए पंचांग

आज का हिन्दू पंचांग 23 दिसम्बर: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 23 दिसम्बर 2022
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर
मास – पौष (गुजरात, महाराष्ट्र में मार्गशीर्ष)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अमावस्या अपराह्न 03:46 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*नक्षत्र – मूल रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा*
योग – गण्ड दोपहर 01:42 तक तत्पश्चात वृद्धि
राहु काल – सुबह 11:18 से 12:39 तक
सूर्योदय – 07:17
सूर्यास्त – 06:00
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:31 से 06:24 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:12 से 01:06 तक
व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या
विशेष – अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
अमावस्या -23 दिसम्बर
22 दिसम्बर 2022 शाम 07:14 से 23 दिसम्बर अपराह्न 03:46 तक अमावस्या है ।
1. जो व्यक्ति अमावस्या को दूसरे का अन्न खाता है उसका महीने भर का किया हुआ पुण्य दूसरे को (अन्नदाता को) मिल जाता है
*2. अमावस्या के दिन पेड़-पौधों से फूल-पत्ते, तिनके आदि नहीं तोड़ने चाहिए, इससे ब्रह्महत्या का पाप लगता है ! (विष्णु पुराण)*
4. अमावस्या के दिन खेती का काम न करें, न मजदूर से करवाएं ।*
5. अमावस्या के दिन श्रीमद्भगवद्गीता का सातवाँ अध्याय पढ़ें और उस पाठ का पुण्य अपने पितरों को अर्पण करें । सूर्य को अर्घ्य दें और प्रार्थना करें । आज जो मैंने पाठ किया मेरे घर में जो गुजर गए हैं, उनको उसका पुण्य मिल जाए । इससे उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पत्ति बढ़ेगी ।

अमावस्या के दिन आहुति प्रयोग

गरीबी है, बरकत नहीं है, बेरोजगारी ने गला घोंटा है तो फिक्र न करो । हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें ।
 सामग्री : १. काले तिल २. जौ ३. चावल ४. गाय का घी ५. चंदन पाउडर ६. गूगल ७. गुड़ ८. देशी कपूर एवं गौ चंदन या कण्डा ।*
विधि : गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवन कुण्ड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये मंत्रों से ५ आहुति दें ।*
*आहुति मंत्र
 १. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
 २. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
 ३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
 ४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
इस प्रयोग से थोड़े ही दिनों में स्वास्थ्य, समृद्धि और मन की प्रसन्नता दिखायी देगी ।
गर्मी से उत्पन्न शारीरिक रोग, बुद्धि की विकलता ( उन्माद, पागलपन ) अथवा दुर्बलता, दृष्टि-रोग, अग्नि-तत्व की बिषमता, शरीर में जलन आदि हो तो इनके निवारण के लिए सूर्य मन्त्र हैं । किसी भी अमावस्या ( 23 दिसम्बर ) को 40 बार जप करने से यह मन्त्र सिद्ध हो जाता है ।

 सूर्य मन्त्र

ॐ नमोऽस्तु दिवाकराय अग्नि तत्वप्रवर्धकाय ।
शमय शमय शोषय शोषय अग्नितत्वं समतां कुरु कुरु ॐ ।।
Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!