आज का हिन्दू पंचांग 19 नवम्बर: शुक्र सी किस्मत चमकाने के लिए जरूर पढ़ें पंचांग
आज का हिन्दू पंचांग 19 नवम्बर: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 18 नवम्बर 2022
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्गशीर्ष ( गुजरात एवं महाराष्ट्र में कार्तिक मास )
पक्ष – कृष्ण*तिथि – नवमी सुबह 09:33 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 11:08 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग – वैधृति रात्रि 01:12 तक तत्पश्चात विष्कभ
राहु काल – सुबह 11:02 से 12:25 तक
सूर्योदय – 06:55
सूर्यास्त – 05:55
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:11 से 06:03 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:59 से 12:51 तक
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – नवमी को लौकी और दशमी को कलम्बिका शाक खाना त्याज्य है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड : 27.29-34)
पारिवारिक कलहनाशक प्रयोग
पति-पत्नी में झगड़ा हो गया हो और उसका शमन करना हो तो पति-पत्नी दोनों पार्वती जी को तिलक करके उनकी ओर एकटक देखें तथा प्रार्थना करें । अगर पति पत्नी को निकाल देना चाहता हो तो पत्नी यह प्रयोग करें । इससे झगड़ा शांत हो जायेगा ।*
*स्रोत : लोक कल्याण सेतु, नवम्बर 2010
काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो
काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें…
” यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः ।
तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम ।।78।। “
२१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।
सर्दियों में सेहत का खजाना : राजमा
प्रोटीन्स व खनिजों से भरपूर राजमा स्वादिष्ट, अत्यंत बलकारक तथा पुष्टिदायी दलहन है । यह रुक्ष, वातकारक व पचने में भारी होता हैं । इस मे कैल्शियम, मैंगनीज, फोस्फोरस, लौह, कैरोटिन, थायमिन, राइबोफ्लाविन, नायसिन, विटामिन k, B, C आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं ।
राजमा खाने के इतने लाभ!
1. यह शरीर की रक्त-शर्करा को संतुलित बनाये रखता है अतः मधुमेह में लाभदायी है ।
2. यह चरबी को बढ़ने नहीं देता, इससे मोटापा में भी लाभदायी है ।
3. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है ।
4. यह आँखों, बाल व मांसपेशियों के लिए हितकारी है ।
5. स्तनपान कराने वाली माताओं के दूध की पौष्टिकता को बढ़ाता है ।
6. इसका सेवन करनेबाली गर्भवती महिलाओं में फॉलिक एसिड की कमी नही होती, जिससे गर्भस्थ शिशु का विकाश ठीक से होता है ।*
7. यह कोलेस्ट्रॉल व उच्च रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है ।
राजमा का पूरा लाभ पाने हेतु
लोग राजमा को स्वादिष्ठ बनाने के लिए इसमें अधिक मात्रा में तेल, मसाला, प्याज आदि ग्रेवी बना डालते है । इससे राजमा के गुणों में कमी आ जाती हैं । और स्वास्थ्य को हानि पहुँचती है । पूरा लाभ लेने के लिए रात्रि में राजमा को गरम पानी में भिगो दें । सुबह नरम होने तक उबालें और अदरक, हींग, हल्दी, मीर्च, धनिया आदि डाल कर रसेदार सब्जी बनायें ताकि पचने में सुलभ हो ।
सावधानियाँ-
1. राजमा अधिक मात्रा से सेवन करने से गैस, पेटदर्द, कब्ज, उल्टी तथा मांसपेशियों से सम्बंधित समस्याएँ हो सकती हैं ।
2. यह पचने में भारी होता है अतः इसका सेवन लगातार न करें । इसे सुबह के भोजन में खायें, रात के भोजन में नहीं खायें ।
3. जिनकी जठराग्नि मंद है वे लोग तथा किसी भी विमारी में विशेषतः जोड़ों के दर्द तथा वातरक्त व्याधि में एवं वर्षा ऋतु में इसका सेवन न करें ।










