Aaj ka Panchang 8 November: आज दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ योग

Aaj ka Panchang 8 November: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 08 नवम्बर 2023*
दिन – बुधवार*
विक्रम संवत् – 2080*
शक संवत् – 1945*
अयन – दक्षिणायन*
ऋतु – हेमंत*
मास – कार्तिक*
पक्ष – कृष्ण*
तिथि – एकादशी 09 नवम्बर सुबह 10:41 तक*
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 07:19 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
योग – इन्द्र शाम 04:11 तक तत्पश्चात वैधृति*
राहु काल – दोपहर 12:23 से 01:47 तक*
सूर्योदय – 06:48*
सूर्यास्त – 05:58*
दिशा शूल – उत्तर दिशा में*
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:06 से 05:57 तक*
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 से 12:49 तक*
*पर्व विवरण -*
विशेष – दशमी को कलंबी शाक त्याज्य है । एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

रमा एकादशी : 09 नवम्बर 2023

एकादशी 08 नवम्बर बुधवार सुबह 08:23 से 09 नवम्बर गुरुवार सुबह 10:41 तक ।*
*08, 09 नवम्बर दो दिन चावल खाना निषेध है ।*

एकादशी व्रत के लाभ

*एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

जो पुण्य गौ-दान, सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

कादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं । इसलिए यह व्रत करने वाल के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है । पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ । भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

खजूर खाओ, सेहत बनाओ !

खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है । यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है । हृदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है । वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है । यह मल व मूत्र को साफ लाता है । खजूर में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं । ‘अमेरिकन कैंसर सोसायटी’ के अनुसार शरीर को एक दिन में 20-35 ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरूरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है ।*

खजूर रातभर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है । कमजोर हृदयवालों के लिए यह विशेष उपयोगी है । खजूर यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है । रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है । नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है । खजूर का सेवन बालों को लम्बे, घने और मुलायम बनाता है ।*

सावधानी : आजकल खजूर को वृक्ष से अलग करने के बाद रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है । ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते हैं । अतः उपयोग करने से पहले खजूर को अच्छी तरह से धो लें । धोकर सुखाने के बाद इन्हें विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है ।*

मात्रा : 5 से 7 खजूर अच्छी तरह धोकर रात को भिगो के सुबह खायें । बच्चों के लिए 2-4 खजूर पर्याप्त है । दूध या घी में मिलाकर खाना विशेष लाभदायी है ।*

बुद्धि बढ़ाने के ढेर सारे उपाय

१] दिव्य प्रेरणा-प्रकाश पुस्तक में (पृष्ठ २ पर ) एक मंत्र लिखा है , उसको पढ़कर दूध में देखोगे और वह दूध पियोगे तो बुद्धि बढ़ेगी, बल बढ़ेगा ।*

*२] मंत्रजप और अनुष्ठान से बुद्धि विकसित होती है ।*

३] भगवच्चिंतन करके ॐकार का गुंजन करके शांत होओगे तो बुद्धि बढ़ेगी ।*

४] श्वासोच्छवास में भगवान् सूर्यनारायण का ध्यान करने से भी फायदा होगा ।*

*५] श्रद्धा, भक्ति और गुरुजनों के सत्संग से भी बुद्धि उन्नत होती है ।*

७] भगवद-ध्यान से तो बुद्धि को बढना ही है ।*

८] स्मृतिशक्ति बढ़ानी है तो कानों में अँगूठे के पासवाली पहली उँगलियाँ डालकर लम्बा श्वास लो फिर होंठ बंद रख के कंठ से ‘ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ….’ ऐसा उच्चारण करो । इस प्रकार १० बार करो । इस भ्रामरी प्राणायाम से स्मृति बढ़ेगी, बुद्धू विद्यार्थी भी अच्छे अंक लायेंगे ।Accherishteyये भी पढ़े: पूनम पांडेय ने हॉट ब्लैक बिकिनी में फ्लॉन्ट किया फिगर, अदाएं देख फैंस हुए मदहोश

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!