32 साल में चौथी बार टूटी बनारस में गंगा आरती की परंपरा
साल 2023 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण शनिवार को लग रहा है. चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल की शुरुआत हो गई है और वाराणसी में सूतक काल के कारण 32 साल पुरानी परंपरा चौथी बार टूट गई.

साल 2023 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण शनिवार को लग रहा है. चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल की शुरुआत हो गई है और वाराणसी में सूतक काल के कारण 32 साल पुरानी परंपरा चौथी बार टूट गई. शरद पूर्णिमा के दिन वाराणसी के अस्सी घाट पर संध्या होने वाली गंगा आरती शाम के बजाय दोपहर में हुई. 32 साल में ये चौथा मौका है जब शाम को होने वाली आरती खड़ी दोपहर में की गई. इस दौरान घाट घूमने वाले पर्यटक और श्रद्धालु भी आश्चर्य में पड़ गए. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधिवत पूजन अर्चन के बाद सात ब्राह्मणों ने मां गंगा की आरती उतारी. हालांकि इस दौरान भक्तों की संख्या काफी कम रही.
सूत्रों की माने तो देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से मिलेंगे क्योंकि मैच दो बजे शुरू होगा और पूर्व राष्ट्रपति 1:50 पर एक स्टेडियम पहुंच जाएंगे. उनके तय कार्यक्रम के अनुसार ऐसे में यह बताया जा रहा है कि वह खिलाड़ियों से मिलेंगे भी और उनको मैच जीतने की शुभकामनाएं भी देंगे.
यह भी पढ़े : यदि पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रहे तो ध्यान से जाने ये बातें










