झारखंड में करे केदारनाथ दर्शन, घने जंगल में यहां हैं विराजमान
उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल केदारनाथ में स्थापित शिवलिंग का प्रारूप मानकर कोडरमा के झरना कुंड धाम में स्थित आपरूपी शिवलिंग की वर्षों से पूजा की जा रही है. यह लोगों के अटूट आस्था का केंद्र है. झरना कुंड

उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल केदारनाथ में स्थापित शिवलिंग का प्रारूप मानकर कोडरमा के झरना कुंड धाम में स्थित आपरूपी शिवलिंग की वर्षों से पूजा की जा रही है. यह लोगों के अटूट आस्था का केंद्र है. झरना कुंड धाम के मुख्य पुजारी लाल बाबा ने बताया कि झारखंड और बिहार के कई जिलों के लोगों की झरना कुंड धाम पर अटूट आस्था है.
शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर घने जंगल में धाम होने के बावजूद लोगों का लगातार यहां आना-जाना लगा रहता है. खासतौर पर सोमवार को दिन भर लोग पूजा करने पहुंचते हैं. वहीं शिवरात्रि पर भी यहां काफी भीड़ रहती है. लाल बाबा ने बताया कि करीब 100 वर्ष पहले लोग झरना कुंड जंगल में मवेशी चराने जाते थे. इस दौरान लोग जंगलों में जलावन के लिए लकड़ी भी काटते थे.
आगे बताया कि इसी बीच एक दिन एक चरवाहा जंगल में नदी के किनारे एक पत्थर पर अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज कर रहा था. इस दौरान पत्थर पर कुल्हाड़ी लगने से रक्त की बूंद निकलने लगी, जिसके बाद यह बात पूरे इलाके में फैल गई और लोग चमत्कारी पत्थर को आपरूपी शिवलिंग मान कर पूजा करने लगे. तब से यहां पूजा अर्चना जारी है.










