दशहरा कब है? जाने सारी जानकरी, हवन विधि, रावण दहन का समय और महत्व
हिंदू धर्म में दशहरा का बहुत अधिक महत्व होता है। असत्य पर सत्य की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था।

हिंदू धर्म में दशहरा का बहुत अधिक महत्व होता है। असत्य पर सत्य की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। दशहरा के दिन भगवान श्री राम की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। दशहरा को विजयदशमी भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दशहरा को हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा। दशहरा के दिन हवन करना भी शुभ माना जाता है। हवन करने से दुख- दर्द दूर होते हैं और सुख- समृद्धि में वृद्धि होती है।
विजयदशमी का विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक है। पूजन की अवधि 46 मिनट है।
विजयदशमी 2023 पूजन मुहूर्त- अपराह्न मुहूर्त का समय दोपहर 01 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक है। श्रवण नक्षत्र प्रारंभ 22 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा जो कि 23 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
दशहरा पूजा विधि-
- दशहरा की पूजा हमेशा अभिजीत, विजयी और अपराह्न काल में की जाती है।
2. अपने घर के ईशान कोण में दशहरा पूजन करें।
3. पूजा स्थल को गंगा जल से पवित्र करें।
3. कमल की पंखुड़ियों से अष्टदल बनाएं इसके बाद देवी अपराजिता से सुख-समृद्धि की कामना करें।
4. अब भगवान राम और हनुमान जी की पूजा करें।
5. अंत में माता की आरती करें और भोग का प्रसाद वितरित करें।
यह भी पढ़े : बुध ने किया तुला राशि में प्रवेश, इस राशी में मचेगी हलचल










