कब है आषाढ़ मास की अमावस्या, जानें सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
जैसा की आप सभी जानते है कि हिंदू धर्म में सभी अमावस्या तथा पूर्णिमा तिथि को बहुत ज्यादा मानते है. ऐसे मौकों पर पवित्र नदियों के अंदर स्नान

जैसा की आप सभी जानते है कि हिंदू धर्म में सभी अमावस्या तथा पूर्णिमा तिथि को बहुत ज्यादा मानते है. ऐसे मौकों पर पवित्र नदियों के अंदर स्नान किया जाता है. ब्राह्मणों तथा जरूरतमंदों को दान करते है. अमावस्या का दिन सभी पितरों का श्राद्ध-तर्पण करने के लिए खास होता है. ऐसा करने से पूर्वज खुश होकर आशीर्वाद देते हैं. इससे जीवन में भी सुख-समृद्धि आती है और वंश भी आपका आगे बढ़ता है. इस वक्त आषाढ़ का महीना चल रहा है. और आषाढ़ महीने की अमावस्या तिथि कब पड़ रही है और स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त कोन सा है, आइए जानते हैं.
आषाढ़ अमावस्या 2023 तिथि
हिंदी पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ अमावस्या तिथि 17 जून 2023 की सुबह 09 बजे से लेकर 13 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 18 जून 2023 से लेकर 10 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. क्यूंकि अमावस्या पर सूर्योदय से पहले नहाना शुभ माना जाता है, इसलिए आषाढ़ अमावस्या 18 जून, 2023 को मनाई जाएगी. इस दिन एक और अनोखा संयोग भी है कि सूर्य और चंद्रमा एक साथ मिथुन राशि में शामिल रहेंगे. अमावस्या पर स्नान का मुहूर्त सुबह 04.03 बजे से लेकर सुबह 04.43 बजे तक है.
आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूर करें यह काम
ज्योतिष में अमावस्या को एक रिक्ता तिथि भी बोलते है जिससे इस तिथि में किए जाने वाले कामों का फल नहीं मिलता. इसलिए अमावस्या के दिन शादी, गृह प्रवेश, मुंडन, प्रॉपर्टी खरीदने से जैसे मंगल काम हमे नहीं करने चाहिए. अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित होता है और इस दिन स्नान-दान करना, श्राद्ध-तर्पण करना ही शुभ माना जाता है. अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को जरूर दान करें. साथ ही गरीब और जरूरतमंदों को भी खाना, वस्त्र आदि दान करें. ।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









