धर्म

राखी बांधते समय इन मंत्रो का ज़रूर करें जाप, होंगे ये लाभ

जानें कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाई की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

भारतीय धर्म संस्कृति के सबसे बड़े त्योहारों में से एक “रक्षाबंधन” सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है, बता दें कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा। 

ऐसे में जानें कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाई की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए और साथ ही जानें इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर किन राशियों को मिलेगा लाभ। 

रक्षाबंधन पर इन मंत्रो का करें जाप-

रक्षाबंधन के त्यौहार का उत्साह बहनों में ज़्यादा दिखाई देता है, इस त्यौहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती है और उसके बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।

राखी के शुभ अवसर पर सभी बहनों को अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए जिससे भाई को कई संकटो से बचाया जा सकता है-

 

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।

 

वहीं अगर विद्यार्थी रक्षासूत्र अपने गुरु को बांद रहे हैं तो बांधते समय इस मंत्र का जाप करें-

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वां रक्षबन्धामि रक्षे मा चल मा चल ||

 

इन राशियों को रक्षाबंधन पर मिलेगा लाभ-

कर्क राशि

  1.  कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। 
  2.  कर्क राशि के लोगों को अच्छे फल की प्राप्ति होने की संभावना।
  3.  धन लाभ होने की संभावना। 
  4.  घरवालों के सहयोग की संभावना।
  5.  विवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और धन का निवेश करने के लिए समय शुभ है।

धनु राशि 

  1.  धन लाभ की संभावना।
  2.  शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभ की संभावना। 
  3.  काम में सफलता की उपलब्धि। 
  4.  मान- सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
  5.  धन के लेन-देन से लाभ होने की संभावना। 

मीन राशि 

  1.  परेशानियों से मिलेगी राहत।
  2.  धन का लाभ होना।
  3.  अपने काम में सफलता पाने के लिए ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  4.  आपके द्वारा किये गए काम की हर कोई तारीफ करेगा

TRadhey Krishna Auto

ये भी पढ़े: World Photography Day 2021: जानिये फोटोग्राफी डे के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button