नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की करें पूजा, जानें विधि
मां दुर्गा की 9 अलग-अलग स्वरूपों की 9 दिनों तक पूजा करते हैं और दसवें दिन विजयादशमी मनाते हैं.

मां दुर्गा की 9 अलग-अलग स्वरूपों की 9 दिनों तक पूजा करते हैं और दसवें दिन विजयादशमी मनाते हैं. इस पर विशेष जानकारी देते हुए पूर्णिया के पंडित व ज्योतिषी दयानाथ मिश्र कहते हैं कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व दिया गया है.सबसे ज्यादा मां दयालु होती है, इसलिए अपने बच्चों की हर भूल और हर गलतियों के लिए तुरंत माफ कर देती है. ऐसे में अगर कोई श्रद्धालु मां के चरणों में सच्चे मन और श्रद्धा भक्ति के साथ अपने आप को न्योछावर करें. तो मनवांछित फल मिलता है.
पंडित दयानाथ मिश्र कहते हैं कि इस बार की नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा. वहीं कालरात्रि पूजा नवरात्रि के सातवें दिन मनाया जाता है. जिसके बाद महिलाएं अष्टमी के दिन मंदिर जाकर खोइछा भरती हैं. उन्होंने कहा नवरात्रि के सप्तमी तिथि को मां दुर्गा को प्राण प्रतिष्ठा करके स्थापित किया जाता है. उनके अंगों की पूजा की जाती है.
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. इस दिन मां का मन बहुत प्रसन्न मुद्रा में रहता है. उस दिन मां वरदान देने के लिए पूरी तरह तैयार रहती है. इसलिए सप्तमी को लोग एक भुक्त भोजन करके अष्टमी को उपवास करते हैं. नवमीं के बाद दशमी को व्रत समाप्त करते हैं. इस बार सप्तमी के रात में ही अष्टमी निशा पूजा होती हैं. उसी दिन रात में संधी पूजा होगी.










