नवरात्र के तीसरे दिन करें माता चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र

देशभर में शुरू हुए शारदीय नवरात्र बहुत धूम-धाम से चल रहे है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अवतार की होगी। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की

देशभर में शुरू हुए शारदीय नवरात्र बहुत धूम-धाम से चल रहे है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अवतार की होगी। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया नवरात्र में माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्र महापर्व के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा करने से इंसान का बर्ताव अच्छा हो जाता है और उनके जीवन में कई तरह की खुशियां आती है।

देवी चंद्रघंटा का अलौकिक स्वरूप:

शास्त्रों के अनुसार माँ चंद्रघंटा का रंग सोने के समान तेजवान है। माता की तीन आँखें और 10 भुजाएं हैं। इनके एक हाथों में कमल का पुष्प, गदा, बाण, धनुष, त्रिशूल, खड्ग, चक्र, खप्पर, और अग्नि सुशोभित हैं। मां चंद्रघंटा शेर पर सवार रहती हैं और हर वक्त युद्ध के लिए तैयार रहती हैं।

माता चंद्रघटा की पूजा विधि:

तीसरे दिन सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले स्नान आदि करके पूजा स्थल कि सफाई करें। उसके बाद नित्यपूजा के साथ ‘ॐ देवी चंद्रघंटायै नमः’ मंत्र का जाप जरूर करें। फिर माता को गंध, पुष्प, धूप, अक्षत, सिंदूर अर्पित करें और दूध से तैयार हुई मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा और आरती करें। साथ ही साथ मंत्र का जाप अवश्य करें-

या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता ।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: ।।

पूजा महत्व:

माता चंद्रघंटा की पूजा करने से साधक के पुरे दुःख-दर्द हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं और वह निडर और वीर बन जाता है। देवी की आराधना से इंसान के मुख, नेत्र और काया में निश्चित विकास होता है।

Insta loan services

यह भी पढ़े: वाहन चालाने वालों के लिए खुशखबरी, Toll Plaza को बंद करने का एलान

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!