IND vs SRI 2nd T20I postponed: भारतीय क्रिकेटर मिला कोविड पॉज़िटिव

भारत बनाम श्रीलंका के बीच मंगलवार 27 जुलाई को खेले जाने वाला मैच भारतीय खेमे में एक खिलाड़ी के पॉज़िटिव आने के बाद किया गया स्थगित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेले जाने वाले दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच को एक भारतीय खिलाड़ी के कोविड -19 पॉज़िटिव होने के बाद स्थगित कर दिया गया है।

कोविड -19 टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए भारतीय खिलाड़ी,  क्रुणाल पंड्या को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अगर अन्य खिलाडियों के टेस्ट नेगेटिव आते है तो दूसरा T20I बुधवार को खेला जाएगा। एएनआई से बात करते हुए, घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि क्रुणाल पंड्या कोविड ​​​​-19 टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं और बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आने तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

Tax PartnerT

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि वो दोनों भी इसी टीम का हिस्सा है और वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के प्रतिस्थापन के रूप में इंग्लैंड की यात्रा करने के लिए तैयार थे।

ये भी पढ़े: Tokyo Olympic: सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू को मिल सकता है गोल्ड मेडल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!