Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में चल रहे कुछ बदलावों के बीच भारतीय टीम से जुड़ी एक अहम बात सामने आई है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ बता दिया है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में चल रहे कुछ बदलावों के बीच भारतीय टीम से जुड़ी एक अहम बात सामने आई है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ बता दिया है कि भारत साल 2023 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। पहले कयास लग रहे थे टीम इंडिया सीरीज के लिए पाकिस्तान का सफर कर सकती है।

आपको बता दें कि मंगलवार को बीसीसीआई की एजीएम में कई विषयों पर चर्चा की गई इन्ही में से एक एशिया कप 2023 का मसला भी रहा। जानकारी के मुताबिक जय शाह बीसीसीआई के सचिव के साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा की हम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला लेती है तो यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बतौर होस्ट काफी कमाई कर सकता है लेकिन अब यह उसके लिए एक घाटे की तरह होगा क्योकि अगर टीम इंडिया हटती है तो वेन्यू बदलना जरुरी हो जायेगा।

जानकारी के मुताबिक एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मैच हुए थे जिसमे एक में भारत और एक में पाकिस्तान की जित हुई थी लेकिन दोनों में से कोई भी एशिया कप नहीं जित पाया और श्रीलंका चैम्पियन बन गया और अगर हम बीसीसीआई की एजीएम की बात करे तो इस बैठक में कई एहम फैसले लिए गए है जिसमे बोर्ड को नया अध्यक्ष भी मिलना शामिल है।

सौरव गांगुली की जगह अब रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष घोषित किये गए है इसके अलावा राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष, जय शाह को सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी देवाजीत साइकिया और ट्रेजरर आशीष शेलार बन गए हैं।

Tax Partner

यह भी पढ़े: Amazon Diwali Sale में मिल रहा है 20,000 का टेबलेट मात्र 499 रुपए में

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!