IPL 2021: RCB के फैंस के लिए बुरी खबर, IPL से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी

IPL 2021: IPL (इंडियन प्रीमियर लीग)-14 के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले RCB (रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु) को लगा बहुत बड़ा झटका

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग)-14 के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले RCB (रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु) को लगा बहुत बड़ा झटका। इंडियन क्रिकेट टीम और RCB के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक वॉशिंगटन सुंदर 19 सितंबर से UAE में खेले जाने वाले IPL के दूसरे चरण का हिस्सा अपनी चोट के कारण नहीं बन पाएंगे।

Washington Sundar Image

जानकारी के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में बंगाल के गेंदबाज़ आकाश दीप को शामिल किया गया है, आपको बता दें कि आकाश दीप पहले से ही RCB के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े हुए हैं।

जुलाई में इंग्लैंड में प्रैक्टिस मैच के दौरान चोट लगने के कारण सुंदर कि ऊँगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते उन्हें चल रहे इंग्लैंड दौरे से बाहर होना पड़ा था। इसी के साथ बेहतरीन ओपनर शुभमन गिल और स्टार तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान भी चोट के कारण भारत लौट आए थे।वॉशिंगटन सुंदर ने IPL-14 के पहले चरण में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के लिए 6 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 39.33 की औसत से 3 विकेट लिए थे।

RCB Team Image

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण के पहले चरण में कुल 29 मैच खेले गए थे, कोरोना की दूसरी लहर के चलते टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था, खैर अब IPL के बाकी मुकाबले 19 सितंबर से UAE के 3 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। 

Insta loan services

ये भी पढ़े: T20 World Cup 2021 Schedule: भारत पाकिस्तान फिर होंगे आमने सामने, जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!