Tokyo Olympics 2020: बजरंग पुनिया ने भारत के लिए कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज़ मैडल

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में इंडिया को बजरंग पुनिया ने एक और ब्रॉन्ज़ मेडल जिताया, प्रतिद्वंदी को 8-0 से दी मात

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में इंडिया को बजरंग पुनिया ने एक और ब्रॉन्ज़ मेडल जिताया। कज़ाकिस्तान के रेसलर डाउलेट नियाजबेकोव को बजरंग पुनिया ने कुश्ती में 8-0 से हराया। इसी के साथ भारत को इस बार के ओलंपिक में कुल 6 मेडल मिल चुके हैं।

बजरंग पुनिया 26 फरवरी 1994 में झज्जर ज़िले के खुड्डन गांव में पैदा हुए थे, बजरंग के पिता भी पहलवान रह चुके हैं। बजरंग पुनिया को अपने पिता से कुश्ती विरासत में मिली है, इन्होनें करीब 7 साल की आयु से ही कुश्ती शुरू कर दी थी। जिसमे उनके पिता ने उनकी पूरी सहायता   की। बजरंग के सपने पूरे करने के लिए उनके पिता बस का किराया बचाकर साइकिल से अपने काम पर जाते थे। बजरंग के लिए उनका परिवार 2015 में हरियाणा सोनीपत शिफ्ट हो गया, ताकि वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सेंटर में ट्रेनिंग कर सकें।    

Aadhya technology

बजरंग पुनिया की लगातार मेहनत करने का फल तब दिखा, जब 2013 में उन्होंने एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।  सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद बजरंग ने बुडापेस्ट में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 60 किलो भाववर्ग में भी ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। 2014 में फिर बजरंग पुनिया ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल अपने नाम किया, उसी वर्ष उन्होंने एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता।   

ये भी पढ़े: Tokyo Olympic 2020: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता Javelin Throw में स्वर्ण पदक

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!