
कभी आउटडोर-इनडोर खेलों का क्रेज हुआ करता था। जबकि समय के बदलते परिदृश्य में अब अधिकांश खेल हमारे कंप्यूटर और स्मार्टफोन में आ गया। पिछले कई सालों से कई ऐसे वीडियो गेम्स का जलवा रहा है, जो अपने शानदार ग्राफिक्स के दम पर गेमर के लिए आभासी (वर्चुअल) दुनिया का निर्माण करती है। गेमर को ऐसा आभास होता है कि वे उस खेल का हिस्सा है। इस कारण लोग खासकर बच्चें कई बार ऐसे खेल के लत का शिकार हो जाते हैं। और कई बार तो वे हिंसक भी हो जाते है क्योंकि इस प्रकार के अधिकांश गेम का थीम हिंसा पर आधारित होता है।
इसके नकारत्मक प्रभाव के कारण सरकार इस प्रकार के कई वीडियो गेम बैन कर चुकी हैं। जिसमें सर्वाधिक लोकप्रिय और शीर्ष पर PUBG का नाम आता है। चीन की कंपनी Tencent Games ने इसे विकसित किया था। लांच होते ही यह वीडियो गेम लवर में छा गया। गेमर जल्द ही इसके लत का शिकार होने लगे और उनके द्वारा कई हिंसक घटनाएं भी सामने आये। फलतः कई देशों में इसे बैन किया जाने लगा। नेपाल और पाकिस्तान ने इसे लत का शिकार बनाने वाला एवं इराक और जॉर्डन ने युवाओं के लिए नुकसानदायक बताया था। अफगानिस्तान में तालिबान ने इसे अधिक हिंसक होने का हवाला दिया। भारत ने चीनी ऐप होने के कारण सुरक्षा के नाते सौकड़ों चीनी ऐप के साथ इसे भी बैन कर दिया। मजेदार बात यह है कि चीन में ही विकसित इस गेम को चीनी सरकार ने कम देशभक्ति दिखाने के कारण सबसे पहले बैन कर दिया था।
इस बीच Tencent Games के सहयोग से दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton ने भारत के लिए BGMI (Battlegrounds Mobile India) ला चुकी थी। इसे PUBG का ही कस्टमाइज़्ड रूप माना जाता है। यह भी भारत में अन्य चीनी ऐप के साथ बैन हो गया था। लेकिन Krafton उसके पहले ही इसे APK फॉर्मेट में अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था और जिन यूजर के फ़ोन में पहले से इनस्टॉल था, वे इस गेम को बिना किसी बदलाव और अपडेट के खेल सकता था।
अब BGMI मोबाइल गेम डेवलपर Krafton ने अपने वेबसाइट के न्यूज़ सेक्शन में जानकारी शेयर किया है कि BGMI (Battlegrounds Mobile India) पर लगे बैन को भारत सरकार ने वापस ले लिया है और यह जल्द प्ले स्टोर पर कुछ नए नियमों के साथ लांच कर दिया जायेगा। हालांकि Krafton ने उस समय भी कहा था कि वह यूजर की सुरक्षा और प्रिवीसी के लिए प्रतिबद्ध है।
शुरुआत के 90 दिन के लिए BGMI में खेलने का समय नियत रहेगा और Krafton को गेम में खून का रंग बदलने का भी निर्देश दिया गया है। जिसके बाद गेम डेवलपर ने खून का रंग लाल से बदलकर हरा कर दिया है। सरकार ने गेम डेवेलपर्स को अन्य कई निर्देश दिया है, जिसे Krafton स्वीकारने में उत्साह दिखा रही है। क्योंकि कंपनी भारत को बड़े बाजार के रूप में देखती है।
Krafton ने यूट्यूब पर जारी 59 सेकंड के ऐड में हिदायत दिया है कि BGMI को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से आभासी दुनिया में सेट किया है। कृपया जिम्मेदारी के साथ खेलें।
ये भी पढ़े: सरकार द्वारा रखी गयी इन शर्तो के बाद अब फिर से वापसी कर रहा है BGMI