के एल राहुल का धमाका, पत्नी अथिया शेट्टी ने जताया प्यार
भारत की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत

भारत क्रिकेट फैन इस समय खुशी से झूम रहे हैं। आखिर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत टीम ने जीत हासिल कर ली है। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में कोहली और के एल राहुल ने शानदार पारी खली तो वहीं के एल ने विन्निंग छक्का लगाकर भारत को मैच जीता दिया। राहुल की शानदार पारी देखकर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी सबसे ज्यादा खुश हैं। उन्होनें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति के लिए पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।
मैच की शुरुआत थोड़ी धीमी और घबराहट के साथ हुई क्युंकि भारत के तीन विकेट गिर गए थे। भारत टीम के उपर एक अलग ही दवाब बन चुका था लेकिन फिर के एल राहुल और कोहली की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया टीम के छक्के छुड़ा दिए। उन्होनें 165 रनों की साझेदारी से भारत टीम को जीत दिलाई। के एल राहुल ने 97 रन बनाकर मैच में अपनी शानदार पारी का प्रदर्शन किया।
इसी के साथ टीम ने 1987 वर्ल्ड कप में चेन्नई के ही मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से एक रन से मिली हार का बदला भी ले लिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में सिर्फ 28 रन दिए और 3 विकेट झटका तो वहीं भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पण्ड्या डेविद वार्नर के शॉट को रोकते हुए चोटिल हो गए। इस दौरान ओपनर डेविद वार्नर ने वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे कर लिए।
वर्ल्ड कप में भारत टीम ने जीत के साथ खाता खोला। के एल राहुल मैन ऑफ द मैच चुने गए।









