T20 World Cup 2026 से पहले NZ टीम में 15 विकेट लेने वाला पेसर शामिल
T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) को टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम ने एक 27 साल के युवा तेज गेंदबाज को भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में रखा है, लेकिन फिलहाल उसे रिजर्व खिलाड़ी के तौर में चुना गया है। लेकिन इस खिलाड़ी को तभी खेलने का मौका मिलेगा, जब टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाएगा या किसी वजह से बाहर हो जाएगा।
T20 World Cup 2026: क्या आप जानते है कि यह वही गेंदबाज है जिसने हाल ही में सुपर स्मैश टूर्नामेंट में वेलिंगटन टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट लिए थे। इसी शानदार फॉर्म को देखते हुए इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कीवी टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है।
तो चलिए अब बताते है कि आखिर हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे है देखिए यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन सियर्स Ben Sears हैं। जानकारी के अनुसार वह 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही न्यूजीलैंड की ब्लैक कैप्स टीम से जुड़ जाएंगे।
टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर Rob Walter ने बेन सियर्स की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम में चुने जाने के पूरी तरह हकदार हैं। कोच का ये मानना है कि सियर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से यह जगह पाई है। अगर बेन सियर्स के अब तक के करियर पर नजर डालें तो वह अब तक न्यूजीलैंड के लिए 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए हैं।
कोच ने बेन सियर्स को लेकर क्या कहा?
T20 World Cup 2026: हेड कोच रॉब वॉल्टर ने बेन सियर्स की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि बेन ने चोट के बाद मैदान पर लौटने के लिए काफी मेहनत की है और उन्हें दोबारा खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करते देखना बहुत अच्छा रहा।कोच के अनुसार, सियर्स ने फायरबर्ड्स टीम के लिए पूरा सुपर स्मैश सीजन खेला और 9 मैचों में 15 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वह राउंड-रॉबिन स्टेज में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।रॉब वॉल्टर आगे कहते है कि भारत में टीम के साथ बेन का होना बेहद अहम है। अगर वर्ल्ड कप के दौरान कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो बेन सियर्स तुरंत टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार रहेंगे।
कब खेलेगा न्यूजीलैंड अपना पहला मैच?
T20 World Cup 2026: फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, बेन सियर्स 5 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ होने वाले न्यूजीलैंड के वॉर्म-अप मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं कीवी टीम अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में UAE, साउथ अफ्रीका और कनाडा से मुकाबले करने हैं। इस बार टीम की कमान मिचेल सैंटनर Mitchell Santner के हाथों में है। वहीं उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड कैसा प्रदर्शन करेगा, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम
T20 World Cup 2026: बहरहाल अब टीम मे कौन-कौन शामिल है आपको ये बताते है. मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और इश सोढ़ी। रिजर्व खिलाड़ी: बेन सियर्स
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में बांग्लादेश की जगह इस टीम की हुई एंट्री









