दिल्ली में बाइक सवार युवकों ने की नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़, दोनों गिरफ्तार

इनमे से एक आरोपी दिल्ली के पांडव नगर और दूसरा दिल्ली के पटेल नगर इलाके में रहता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों आरोपियों...

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान यानी की नीतीश राणा की पत्नी के साथ राजधानी दिल्ली में छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। नीतीश की पत्नी तब दक्षिण दिल्ली में थीं, जब दो बाइक सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया और फिर उन्हें घूरते रहे। फिर इसके बाद दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में दो युवक आरोपी हैं और दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में ईमेल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया की चार मई को रात लगभग साढ़े आठ बजे पीड़िता अपने ड्राइवर के साथ गाड़ी में घर जा रही थी। छतरपुर से मॉडल टाउन जाते वक्त चौराहे में सिग्नल के हरे होने के लिए इंतजार करते वक्त दो बाइक सवार तेजी से आए। दिल्ली के कीर्ति नगर के इस चौराहे पर आरोपी ने बाइक पीड़िता की गाड़ी के सामने रोकी और फिर महिला की ओर घूरते हुए गाड़ी में हाथ से टक्कर मारी। बता दे की इस मामले में छह तारीख को एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

पहले तो पुलिस ने कीर्ति नगर के उस चौराहे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और इसके जरिए आरोपियों की पहचान चैतन्य शिवम व विवेक के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की उम्र 18 वर्ष है। इनमे से एक आरोपी दिल्ली के पांडव नगर और दूसरा दिल्ली के पटेल नगर इलाके में रहता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों आरोपियों की कई तस्वीरें और साथ ही वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गोविंदपुरी में पति ने सुआ घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, देखें वायरल वीडियो

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!