
क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा ने 2021 में तलाक के लिए केस फाइल किया था। रिश्ते में तल्खियां आने के बाद से ही क्रिकेटर अपने बेटे जरोवर से नहीं मिल पाया। वह पिछली बार अगस्त 2020 में जरोवर से मिला था।
जरोवर अपनी माँ आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता हैं। फ़िलहाल बच्चे के कस्टडी को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देश के फैमिली कोर्ट में केस चल रहा हैं। बीते दिनों दिल्ली की कोर्ट ने जोरावर को धवन परिवार के समारोह में शामिल होने के लिए आयशा को उसे भारत लाने का आदेश दिया हैं।
कुछ महीने पहले शिखर धवन ने एक साक्षत्कार में अपने 9 साल पुराने रिलेशनशिप के टूटने की वजहों पर खुलकर बात की थी। उसने अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार खुद को बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपने रिश्तें में रेड फ्लैग्स पर ध्यान नहीं दिया। और इसका कारण बताया कि वे कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे थे। वह तब 26-27 के थे और लगातार खेल रहे थे। उन्हें शादी या रिलेशनशिप का कोई अनुभव नहीं था।
धवन की प्रेम कहानी
क्रिकटर शिखर धवन और प्रोफेशन किकबॉक्सर आयशा की शादी 2012 में हुई थी। वे एक दूसरे से 2009 से परिचित थे। कहा जाता हैं कि हरभजन सिंह के माध्यम से शिखर धवन का संपर्क आयशा से हुई थी। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां थी। उसकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन से हुई थी। वह अपने पहले पति के साथ खुश नहीं थी, जिस कारण 2012 में तलाक ले लिया। इधर शिखर धवन के पिता महेंद्र पाल धवन इस शादी के लिए सहमत नहीं थे क्योंकि आयशा धवन से 10 साल बड़ी थी। लेकिन क्रिकेटर धवन ने अपने पिता को मनाकर 2012 में शादी कर ली।
शादी के दो वर्ष बाद 2014 में आयशा ने धवन के बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को नाम दिया जोरावर। जोरावर अब 9 वर्ष का है। वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी माँ आयशा के साथ रहता हैं। क्रिकेटर का आरोप था कि आयशा उसे अपने बेटे से मिलने नहीं दे रही।
ये भी पढ़े: सेल्फी लवर के लिए Vivo ने इस स्मार्टफोन में दिया 50 MP कैमरा, जानें फीचर्स