Delhi Traffic: दिल्ली में आज भारत-अफगानिस्तान के मैच के चलते, रास्तों पर वाहन प्रवेश पर रोक 

दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया हैं कि मैच के दौरान दरियागंज से बहादुर शाह जफर मार्ग व गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सभी सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

बुधवार की दोपहर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा। जिसके चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने मैदान के पास कुछ रास्तों पर वाहन प्रवेश पर रोक लगा दी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी है।  

 

प्रतिबंधित रास्ता 

दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैच के दौरान दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौकी से आसफ अली रोड तक की सड़कों पर भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगी हुई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बुधवार की दोपहर 12:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक राजघाट से जवाहर लाल नेहरु मार्ग, कमला मार्केट से राजघाट तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग से रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट का रास्ता इस्तेमाल ना करे। 

IPL 2023 DC vs GT Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में होती है बल्लेबाजों की चांदी, रनों का लगता है अंबार - DC vs GT ipl 2023 pitch report match 2 Arun

स्टेडियम में कैसे करे प्रवेश 

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि गेट नंबर 1 से 7 तक स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। इन गेटो में प्रवेश बहादुर शाह जफर मार्ग से होगा।स्टेडियम के गेट नंबर 8 से 15 पूर्वी हिस्से में है। इन गेटों पर प्रवेश अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में जवाहर लाल नेहरू मार्ग से होगा। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ स्थित है और इन गेटों पर प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुर शाह जफर मार्ग से होगा। 
Accherishteyयह भी पढ़ें:https://www.teztarrar.com/business/israel-hamas-war-cryptocurrencies-are-being-used-in-place-of-missiles-drones-in-the-war/?amp=1

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!