Women Asia Cup: जीत के बाद टीम इंडिया ने लिया बड़ा फैसला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने.........

Women Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालांकि, खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान एक अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उन्हें विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपनी थी, लेकिन भारतीय महिला टीम ट्रॉफी लेने के लिए पोडियम पर नहीं पहुंची। नकवी ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को उपविजेता का चेक सौंपा। इसके बाद वह विजेता टीम को ट्रॉफी देने के लिए पोडियम पर मौजूद रहे। काफी समय बीतने के बावजूद भारतीय टीम वहां नहीं आई। इस दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी भारतीय टीम के साथ नजर आए।
2025 में भी हुआ था ऐसा ही घटनाक्रम
मोहसिन नकवी से जुड़ा यह विवाद पहली बार सामने नहीं आया है। 2025 पुरुष एशिया कप के फाइनल के बाद भी भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से परहेज किया था। उस समय सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने ट्रॉफी सेरेमनी में नकवी से पुरस्कार नहीं लिया था। उस घटनाक्रम के बाद ट्रॉफी नकवी अपने साथ ले गए थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम को वह ट्रॉफी अब तक नहीं मिली है। महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भी भारतीय टीम का ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान नकवी से दूरी बनाए रखना चर्चा का विषय बन गया।
भारत ने 72 रन से जीता फाइनल
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा ने 69 रन और स्मृति मंधाना ने 59 रन की शानदार पारियां खेलीं। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी









