IPL News: जल्द ही IPL में दिखेगी Deepika – Ranveer की टीम

IPL News: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो नई टीमें खेलती हुई नज़र आएंगी, जिनको खरीदने की बिडिंग 25 अक्टूबर सोमवार को होगी

IPL News: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो नई टीमें खेलती हुई नज़र आएंगी, जिसकी बिडिंग बॉलीवुड का सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) करने वाले हैं।

आपको बता दें कि अब आईपीएल में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और डिंपल गर्ल प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta)  के अलावा इन दोनों की भी टीम होगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि नई टीमों की बिडिंग की शुरुआत सोमवार 25 अक्टूबर से होगी, और जो 2 सबसे बड़े बिडर्स होंगे उन्हें टीम के राइट्स दिए जाएंगे।

हालांकि जैसे ही यह खबर सामने आई कि रणवीर और दीपिका आईपीएल में अपनी टीम खरीद रहे हैं, तो इस पर अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik)ipl ने मज़े लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसी के साथ कार्तिक ने ट्वीट कर लिखा ‘The jerseys gonna be interesting for that team’. दरअसल, रणवीर हमेशा अपनी ऊटपटांग ड्रेसिंग को लेकर जानें जाते हैं और कार्तिक ने भी इसी बात पर उन्हें ट्रोल किया।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: टीम इंडिया के लिए वॉर्म-अप मुकाबले में दिखे चिंता के संकेत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!