मेसी के खिलाफ दर्ज हुई धोखाधड़ी और मनी लॉंड्रिंग की शिकायत, आया कोर्ट का फैसला

बार्सिलोना और अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को स्पेनिश कोर्ट ने एक बार फिर किया रद्द

फुटबॉल की दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ‘लियोनेल मेसी’ के खिलाफ लगाए गए थे मनी लॉंड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप, जिन्हे स्पेनिश कोर्ट ने अपनी  असहमति जताते हुए खारिज कर दिया है।

दरअसल, एक शख्स ने पिछले साल मेसी के खिलाफ स्पेनिश कोर्ट में धोखाधड़ी, मनी लॉंड्रिंग और गबन की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कोर्ट ने कोई दिलचस्पी ना दिखाकर उसको ख़ारिज कर दिया है।

यूरोप के स्पेन में रह रहे अर्जेंटीना के निवासी फेडेरिको रेटोरी ने दावा करते हुए कहा था कि वह मेसी चैरिटी के लिए काम कर चुके है. उन्होंने, 2019 में भी इसी मुद्दे को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि उस शिकायत को भी स्पेनिश कोर्ट द्वारा असहमति के साथ रद्द कर दिया गया था। 

फेडेरिको रेटोरी ने ‘मेसी’ पर यह आरोप लगाया था कि फाउंडेशन से मिलने वाली रकम जिसका प्रयोग सामाजिक कामों के लिए होना चाहिए था, वो इसके अलावा अन्य निजी गतिविधियों या बैंक खातों में इस्तेमाल किया जा रहा था।

Insta loan services

स्पेनिश कोर्ट ने अपने बयान में कहा कि लगभग दो साल की जांच-पड़ताल के बाद भी कोई भी अपराध साबित नहीं हो पाया है। इसी के साथ कोर्ट ने यह भी कहा कि, फेडेरिको रेटोरी कभी भी मेसी फाउंडेशन के सदस्य नहीं थे। हाल ही में मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका कप का ख़िताब जीता है। यह मेसी का अर्जेंटीना के लिए पहला ख़िताब है।

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!