Accherishtey यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Team India के लिए अच्छी खबर, शुभमन गिल आज जा सकते है अहमदाबाद

Indian क्रिकेट टीम के लिए एक Good news सामने आई है। दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मैच से पहले टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि ओपनर शुभमन गिल भले ही इस मैच का हिस्सा नहीं हैं,

Indian क्रिकेट टीम के लिए एक Good news सामने आई है। दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मैच से पहले टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि ओपनर शुभमन गिल भले ही इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच के लिए फिट हो सकते हैं। यही कारण है कि वे चेन्नई से आज अहमदाबाद के लिए रवाना हो सकते हैं।

आपको बता दे की डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल आज यानी 11 अक्टूबर को चेन्नई से सीधे अहमदाबाद के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां टीम इंडिया शनिवार 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। डेंगू की वजह से शुभमन गिल आधिकारिक तौर पर पहले दो मैचों से बाहर हो गए थे। तीसरे मैच में क्या वे खेलेंगे, इस पर बाद में विचार होगा।

शुभमन गिल, जो अपना इलाज जारी रखने और रिकवर होने के लिए चेन्नई में रुके थे, आज अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक करीबी स्तूर ने क्रिकेट नेक्स्ट को बताया, “गिल आज एक कॉमर्सियल फ्लाट से चेन्नई से अहमदाबाद की यात्रा करेंगे। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में वहां रिकवरी और आराम जारी रखेंगे।” वह अभी भी निगरानी में हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!