Tokyo 2020 Paralympics: हरविंदर सिंह ने भारत के खाते में जोड़ा एक और कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत के खाते में आया एक और मेडल

Tokyo 2020 Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत के खाते में आया एक और मेडल। भारत के तीरंदाज़ हरविंदर सिंह ने कोरिया के सू मिन किम को मात देकर टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया है। हरविंदर ने 6-5 से यह मुकाबला जीत कर मेडल अपने नाम करा है।

आपको बता दें कि पैरालंपिक में भारत ने अब तक कुल 13 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। इसी के साथ यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

Archer Harvinder Singh Image

हरविंदर सिंह ने तीरंदाज़ी में भारत को ब्रॉन्ज़ मेडल जिता के इतिहास रच दिया है क्योंकि, पैरालंपिक के इतिहास में भारत का तीरंदाज़ी में यह पहला मेडल है। बता दें कि इससे पहले ऊंची कूद (High Jump) में प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Tokyo 2020 paralympics: प्रवीण कुमार ने एशिआई रिकॉर्ड बनाकर जीता सिल्वर मेडल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!