ICC ने किया Match Fixing का खुलासा! 3 भारतीय समेत 8 लोग शामिल

ICC द्वारा अब 6 लोगों को निलंबित करने के साथ सभी को आरोपों का जवाब देने के लिए 19 दिन का समय भी दिया गया है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा यूएई में साल 2021 में खेली गई Emirates T10 लीग में भ्रष्टाचार की गतिविधियों में शामिल 3 भारतीयों के भी अलावा 8 लोगों और कुछ अधिकारियों पर सीधा आरोप लगाए हैं। जहां ICC की तरफ से सामने आई लिस्ट में जिन भारतीयों के नाम शामिल हैं उसमें से 2 लोग टीम के मालिक भी हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में बांग्लादेश टीम के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन का भी नाम शामिल है।

बता दें कि भ्रष्टाचार गतिविधि में शामिल भारतीयों में इस लीग में ही खेलने वाली टीम पुणे डेविल्स के पराग संघवी और कृष्ण कुमार बताये जा रहे हैं और यह दोनों टीम के सह-मालिक भी है। साथ ही इसके अलावा तीसरे भारतीय के तौर पर सन्नी ढिल्लों हैं जो एक बल्लेबाजी के कोच हैं। ऐसे में देखा जाए तो ICC ने इन सभी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के साथ ये भी बताया है कि साल 2021 में अबु धाबी T10 लीग और उस टूर्नामेंट में मैचों को फिक्स करने के प्रयासों से संबंधित इन पर आरोप लगे हैं।ICC ने इस टूर्नामेंट के लिए ECB द्वारा नामित भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी (DACO) के रूप में भी नियुक्त किया था और उनकी तरफ से यह आरोप जारी किए जा रहे हैं।

वही ICC की तरफ से जारी किए गए इस बयान में अब संघवी पर मैच के परिणामों और भी अन्य चीजों पर सट्टा लगाने साथ जांच में एजेंसी के साथ ही सहयोग ना करने का आरोप भी लगा है। वहीं बल्लेबाजी कोच सन्नी ढिल्लों पर भी मैच फिक्स करने का प्रयास करने के कई आरोप हैं और इसके अलावा कृष्ण कुमार पर DACO से तथ्यों को छिपाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

19 दिन का दिया गया समय

हालाँकि, इस लिस्ट में शामिल बांग्लादेश टीम के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन पर भी DACO को 750 डॉलर से अधिक के तोहफे मिलने की भी जानकारी ना देने का आरोप लगाया है और इसके अलावा लिस्ट में शामिल अन्य लोगों में भी बल्लेबाजी कोच अजहर जैदी, मैनेजर शादाब अहमद और यूएई के घरेलू खिलाड़ी रिजवान जावेद और आखिर मर सालिया समन हैं। ICC द्वारा अब 6 लोगों को निलंबित करने के साथ सभी को आरोपों का जवाब देने के लिए 19 दिन का समय भी दिया गया है।Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!