Ind vs Afg: जाने क्यों भारतीय टीम को रहना होगा अफ़ग़ानिस्तान से सावधान?

Ind vs Afg: T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम आज अबु धाबी के मैदान में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाबला खेलने उतरेगी

Ind vs Afg: T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम आज अबु धाबी के मैदान में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाबला खेलने उतरेगी। टीम इंडिया का यह मुकाबला जीतना, सेमीफाइनल की रेस में बरक़रार रहने के लिए काफी ज़्यादा महत्वपूर्ण है।

आपको बता दें कि अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतने में सफल नहीं होती है तो उनका इस विश्वकप में सफर यहीं समाप्त हो सकता है।

ग्रुप-2 में अफ़ग़ानिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है, अपने खेले गए तीन में से 2 मुकाबलों में अफ़ग़ानिस्तान ने जीत हासिल की है। ऐसे में मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की टीम को हल्के में लेना भारत के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि अफ़ग़ानिस्तान इस बार के विश्वकप में अच्छी लय में दिख रही है।

ग़ौरतलब है कि भारतीय टीम विश्वकप में इस बार अभी तक अपनी पहली जीत तलाश रही है। ऐसे में उनका मनोबल काफी टूटा है, लेकिन अब भारतीय खिलाड़ियों का फोकस अच्छी क्रिकेट खेलकर अफ़ग़ानिस्तान को बड़े अंतर से हराने का होगा।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: कप्तान कोहली की बेटी को इंटरनेट पर धमकी, DCW ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!