भारत खेलने वाली है 2023-25 में 19 मुकाबले, इन 6 टीमों से टक्कर, देखे पूरा शेड्यूल

अब फिर से अगले साइकल की शुरुआत इस महीने 16 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का पहला मुकाबला खेला जाएगा

जैसे की आपको पता है इस रविवार भारतीय टीम को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में हार मिली है लेकिन अब फिर से टेस्ट चैंपियनशिप के अगले साइकल की शुरुआत जल्द होने वाली है। साथ ही इस महीने 16 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का पहला मुकाबला खेला जाएगा और ये यह Ashes सीरीज का मुकाबला होगा और इनकी टक्कर England-Australia के बीच होगी।

वही देखा जाए तो WTC के इस साइल में अब 9 टीमों की बीच 27 सीरीज होने वाली है और 68 मुकाबले खेले जाएंगे और उसके बाद अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई ह जाएगी और जो लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ऐसी में भारत की बात करे तो इस WTC में भारतीय टीम 19 मुकाबले खेलने वाली है और इसकी शुरुआत अगले महीने वेस्टइंडीज में होगी जहां 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। साथ ही 9 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान के अलावा इस बार श्रीलंका से नहीं खेलेगा, वही विदेशों दौरे में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जाएगी। वहीं घर में इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी।

WTC 2023-25 में टीम इंडिया का शेड्यूल

WI VS भारत – 2 टेस्ट – जुलाई/अगस्त 2023
12-16 जुलाई: फर्स्ट टेस्ट – विंडसर पार्क, रोसो, Dominica
20-24 जुलाई: सेकंड टेस्ट: क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, Trinidad

इंग्लैंड का भारत 2024 दौरा
India vs England: 5 टेस्ट – जनवरी/फरवरी 2024

भारत का बांग्लादेश दौरा 2024
India vs Bangladesh: 2 टेस्ट- सितंबर/अक्टूबर 2024

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2024
India vs New Zealand: 3 टेस्ट- अक्टूबर/नवंबर 2024

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2024-25 (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी)
Australia vs India: 5 टेस्ट- नवंबर 2024 से जनवरी 2025

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!