शुरू होने से पहले ही रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच, फैंस को मायूसी लगी हाथ

भारत का टूर न्यूजीलैंड में हो रहा है जहां आज पहला मैच था लेकिन सीरीज का पहला टी20 मैच शुक्रवार को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया

हाल ही में हुए वर्ल्ड कप के बाद ये पहले मैच है जो भारत और न्यूजीलैंड द्वारा खेला जा रहा है और उस टूर्नामेंट में भी ये दोनों टीम नहीं भीड़ पायी थी। ऐसे में भारत का टूर न्यूजीलैंड में हो रहा है जहां आज पहला मैच था लेकिन इसी के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच शुक्रवार को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। ये खबर सुनते ही क्रिकेट फैंस को मायूसी हाथ लगी है क्योकि वेलिंगटन में होने वाले मैच शुरू होने से पहले ही जबर्दस्त बारिश हो रही थी और इंद्र देवता आखिर तक क्रिकेट प्रेमियों पर दयालु नहीं रहे और आखिरकार मैच अधिकारियों को बाद में मुकाबला रद्द करने का फैसला ही लेना पड़ा।

वैसे यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 12 बजे शुरू होना था जहां न्यूजीलैंड के समयानुसार शाम 7 बजे टॉस होना था लेकिन बारिश नहीं रुकी और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में जानकारी भी दी। हालांकि, न्यूजीलैंड में अत्याधुनिक सुविधाएं होने के चलते वह जल्दी ही पानी निकाल लिया जाता लेकिन बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया। आखिरकार मैच को रद्द कर दिया गया। लेकिन खीलादियो का जज्बा नहीं रुकता हुआ देखा गया क्योकि इसी बीच खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल के जरिए स्टेडियम में पूरा आनंद लिया।

लेकिन अगले मैच कि बात करे तो अब दोनों टीमें माउंट माउंगानुई के लिए रवाना होंगी जहां 20 नवंबर को सीरीज का दूसरा टी20 मैच बे-ओवल मैदान पर खेला जाएगा और फैंस भी पूरी उम्मीद कर रहे है कि रविवार को होने वाले उस मुकाबले के दौरान माउंट माउंगानुई में बेहतर मौसम देखने को मिलेगा और क्रिकेट फैंस मैच का लुत्फ उठा सकें।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजूरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!