BCCI ने T20 World Cup 2021 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

 बुधवार 8 सितंबर को BCCI ( बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) ने T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की है

बुधवार 8 सितंबर को BCCI ( बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) ने T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की है। इस बार टीम में ऑफ स्पिनर आर अश्विन को भी शामिल किया गया है, जो एक लंबे समय के बाद वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को BCCI द्वारा इस टीम का मेंटोर चुना गया है।

भारत की 15 सदस्यीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (वीसी), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

india t20 world cup team

स्टैंडबाय खिलाड़ी– श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

टीम के बारे में बात करते हुए, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा: “अश्विन हमारी टीम का एक एहम हिस्सा है। उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और हमें ऐसे अनुभव वाले खिलाड़ी की खासा जरूरत थी। हमें वाशिंगटन (सुंदर) के चोटिल होने के बाद एक ऑफ स्पिनर की ज़रूरत थी।

उन्होनें आगे कहा कि ‘अश्विन टीम में एकमात्र ऑफ स्पिनर हैं। वरुण एक मिस्ट्री स्पिनर हैं जो दुनिया के लिए सरप्राइज पैकेज से कम नहीं हैं।’

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े: T20 World Cup 2021 Schedule: भारत पाकिस्तान फिर होंगे आमने सामने, जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!