India vs South Africa: चोटिल रोहित की जगह लेंगे KL Rahul, अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ के लिए बने ‘Vice Captain’

India vs South Africa: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के चलते सीरीज से बहार हो गए हैं

India vs South Africa: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा (South Africa Tour) शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैमस्ट्रिंग चोट के चलते सीरीज से बहार हो गए हैं। जिससे भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि ‘हिटमैन’ रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ बतौर ओपनर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन साउथ अफ्रीका टूर से पहले ही वह चोटिल हो गए। वहीँ रोहित को अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की जगह टेस्ट टीम का वाईस कप्तान बनाया गया था।

हालांकि अब रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में दूसरे सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) को ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी के साथ भारतीय टीम मैनेजमेंट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट श्रृंख्ला के लिए केएल राहुल को टीम का वाईस कैप्टन चुना है।

साथ ही ऐसी संभावना है कि रोहित की गैर मौजूदगी में 26 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) बतौर सलामी बल्लेबाज़ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीँ टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने स्क्वाड में रोहित शर्मा की जगह प्रियंक पांचाल (Priyank Panchal) को शामिल किया है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: जानें ऑस्ट्रेलिया के किन शहरों में खेला जाएगा T20 World cup 2022?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!