टीम इंडिया की नई जर्सी का खुलासा! कुछ इस अंदाज़ में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर यह सामने आई है कि BCCI (बीसीसीआई) ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया है।

UAE और Oman में होने वाले T20 World Cup के लिए भारतीय टीम पूरे तरीके से तैयार है। इस साल होने वाले विश्व कप में अब कुछ ही दिन शेष हैं।

इस T20 World Cup का आरंभ 17 अक्टूबर से होगा और भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी।

हालांकि अब टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर यह सामने आई है कि BCCI (बीसीसीआई) ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया है।

आपको बता दें कि BCCI ने ट्वीट कर नई जर्सी में भारतीय टीम के धुरंधरों की फ़ोटो शेयर की है। यह जर्सी भी MPL Sports (एमपीएल स्पोर्ट्स) द्वारा ही लॉन्च की गई हैं। BCCI ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘Presenting the Billion Cheers Jersey!’

टीम इंडिया विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में एक बार फिर ट्रॉफी को घर लाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस T20 World Cup में विराट भारतीय टीम के लिए T20 फॉर्मेट में आखिरी बार कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: IPL 2021 News: मैच के दौरान अंपायर से भिड़े कोहली, यह था पूरा मामला

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!