Tokyo Olympics 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता ओलिंपिक में मेडल

टोक्यो ओलिंपिक Indian Men Hockey Team ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई मेडल अपने नाम किया है.

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलिंपिक Indian Men Hockey Team ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने 41 साल बाद ओलंपिक में कोई मेडल अपने नाम किया है। 1980 के मास्को ओलिंपिक के बाद पहली बार भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेडल जीता है। भारतीय टीम ने Bronze Medal मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया। इसी के साथ भारत ने Tokyo Olympics 2020 में पांच मेडल अपने झोली में कर लिए हैं।

भारत के ओलिंपिक में जीते आखिरी मेडल और इस बार के मेडल के बीच एक बात कॉमन रही, दोनों ही मैच एक गोल के अंतर से जीते. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में खराब शुरुआत की, जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किर दिया था। उसके बाद टीम इंडिया ने वापसी कर मैच में 1-1 के बराबरी की। वहीं दूसरा क्वार्टर खत्म होते होते जर्मनी ने मैच पर बढ़ी बढ़त बनाते हुए 3-1 से लीड ले ली। वहीं टीम इंडिया ने जवाबी हमला करते हुए मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद तीसरा क्वार्टर पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने इस क्वार्टर में 2 गोल किये और इस तरह 5-3 की बढ़त ले ली। मैच के आखिरी क्वार्टर में भारत के अपनी बढ़त बना के रखी, आखिरी क्वार्टर में 1 गोल जरूर खाए पर मैच को अपने नाम किया।

Radhey Krishna Auto

दूसरी ओर जर्मनी की टीम साल 2008 के बाद पहली बार हॉकी में ओलिंपिक मेडल जीतने से चूक गई।

 

ये भी पढ़े: RT-PCR Test Price: दिल्ली सरकार ने घटाए कोरोना टेस्ट के रेट, जानिए अब कितनी देने होंगे चार्जेज

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!