IPL: MS Dhoni ने Retirement को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL: आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है, रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने कहा..

IPL (आईपीएल ) 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन इस दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने बयान में एक हैरान कर देने वाली बात कही है।

आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को माही ने पहली बार IPL से रिटायरमेंट लेने की और चेन्नई के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेलने की बात सबके सामने रखी। एमएस धोनी ने कहा कि वो आशा करते हैं कि CSK के लिए वह अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई में ही दर्शकों के सामने खेलेंगे।

ms dhoni image

खबर के मुताबिक, इंडिया सीमेंट्स के 1 प्रोग्राम में धोनी ने ये बयान दिया था। वहीँ एमएस ने फेयरवेल को लेकर कहा कि में जब आप लोग (दर्शक) मुझे CSK के लिए खेलते हुए देखने आ सकेंगे, तब ही मेरा फेयरवेल मैच होगा।

ms dhoni image

उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम चेन्नई में आएं और वहां मैं अपना आखिरी मुकाबला सबके सामने खेलूं।

बहरहाल, धोनी के फैंस के लिए यह ख़ुशी की बात है कि माही अपना आखिरी मैच उन सब के सामने खेलना चाहते हैं।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: IPL 2021: चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए इन 4 टीमों में है भिड़ंत, जानें Playoff में पहुंचने के समीकरण

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!