KKR vs RCB: KKR के खिलाफ उतरेगी लगातार पांचवां मुकाबला जीतने विराट की RCB, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की Playing- 11

IPL 2021 के 31वें मुकाबले में सोमवार 20 सितंबर को 2 बार के पूर्व चैंपियंस कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने सामने होंगे

KKR vs RCB: IPL (आईपीएल) 2021 के 31वें मुकाबले में सोमवार 20 सितंबर को यानी आज 2 बार के पूर्व चैंपियंस कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने सामने होंगे। यह मैच अबू धाबी के शेख ज़ायद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा।

बात करें बैंगलोर की तो अब तक उनका इस IPL में शानदार प्रदर्शन रहा है। RCB खेले गए अपने 7 में से 5 मुकाबले जीतकर पोइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीँ दूसरी ओर KKR का यह सीज़न कुछ खास नहीं रहा है।

rcb vs kkr image

कोलकाता ने इस साल खेले गए अपने 7 में से 5 मुकाबलों में हार का स्वाद चखा है, जिसके चलते वह अंक तालिका में 7वें स्थान पर बने हुए हैं। केकेआर को प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए लगभग सभी मुकाबले जीतने पड़ेंगे।

KKR vs RCB: मैच फैक्ट्स

 

rcb vs kkr facts image

आपको बता दें कि अब तक यह दोनों टीमें 27 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं। जिसमें से 13 मुकाबले कोलकाता ने और 14 मुकाबले बैंगलोर ने अपने नाम किए हैं। हालांकि इन दोनों के बीच खेले गए पिछले चारों मुकाबलों में बैंगलोर ने बाज़ी मारी है, ऐसे में वह (RCB) पांचवा मैच लगातार जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

संभावित टीम:

Kolkata Knight Riders (KKR):

kkr predicted team

नितीश राणा, शुबमान गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नारायण, लॉकी फग्यूर्सन, कमलेश नगरकोटी, वरुण चक्रवर्थी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Royal Challengers Banglore (RCB):

 

rcb predicted team

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेंन मैक्सवेल, एबी डी विलियर्स (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, काइल जैमीसन, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

Aadhya technology

ये भी पढ़े : IPL 2021: IPL के दूसरे चरण में नहीं दिखेंगे आपको यह स्टार खिलाड़ी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!