जानें ऑस्ट्रेलिया के किन शहरों में खेला जाएगा T20 World cup 2022?

अगले साल ऑस्ट्रेलिया (Austrailia) में होने वाले T20 World Cup के मैच किन-किन शहरो में खेले जाएंगे उनकी लिस्ट आ गई है

अगले साल ऑस्ट्रेलिया (Austrailia) में होने वाले टी20 विश्वकप (T20 World Cup) के मैच किन-किन शहरो में खेले जाएंगे उनकी लिस्ट आ गई है।

आपको बता दें कि मेलबर्न, सिडनी, ब्रिस्बेन, पर्थ और एडीलेड सहित 7 आस्ट्रेलियाई शहरो में अगल साल टी20 विश्वकप के मैच खेले जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक अगले साल ऑस्ट्रेलिया 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बिच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

हालांकि टूर्नामेंट के राउंड 1 के मैच जीलांग और होबार्ट नाम के ऑस्ट्रेलियाई शहर में खेले जाएंगे।

2022 के टी 20 विश्वकप का फाइनल मैच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2022 के 16 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर के बीच होने वाले टूर्नमेंट में 45 मैच खेले जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पहला सेमीफाइनल मैच 9 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। वहीँ दूसरा सेमीफइनल मुकाबला एडीलेड के ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा।

इसके अलावा सुपर 12 के लिए सीधे क्वालीफाई की गई टीमों में टी20 चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम शामिल है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: T20 WC: मैच के दौरान PAK के सपोर्ट में तालियां बजाती नज़र आई सानिया मिर्ज़ा, ट्विटर पर छिड़ी जंग

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!