जानें आखिर क्यों प्रेस कांफ्रेंस में भड़के नबी? PC छोड़कर जाने पर हुए मजबूर

T20 World Cup 2021 में पाकिस्तान बनाम अफ़ग़ानिस्तान का मैच शुक्रवार को खेला गया, जिसके पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ कि नबी भड़क उठे

T20 World Cup 2021 में पाकिस्तान बनाम अफ़ग़ानिस्तान का मैच शुक्रवार को खेला गया। रोमांच से भरे इस मुकाबले में भले ही अंत में जीत पाकिस्तान की हुई हो, लेकिन अफ़ग़ानिस्तान की दिलेरी की हर कोई सरहाना कर रहा है।

आपको बता दें कि यह मुकाबला कई तरह से सुर्ख़ियों में रहा, जब अफ़ग़ानिस्तान टीम के कप्तान पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, तब कुछ ऐसा हुआ कि वह भड़क गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़कर चले गए।

दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने नबी से उनके देश की मौजूदा स्थिति, अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के रिश्तों पर सवाल किया। पत्रकार के सवाल यहां पर नहीं थमे, उन्होंने यह तक पूछ लिया की अफ़ग़ानिस्तान की टीम जब घर पहुंचेगी तो क्या होगा।

इसके बाद कप्तान मोहम्मद नबी ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आप इन हालातों को छोड़कर क्रिकेट की बात करें, हम यहां पर विश्वकप के लिए आए हैं और पूरे तरीके से तैयार होकर आए हैं। आप खेल की ही बात करें और हालातों को छोड़ दें।

हद तो तब हो गई जब पाकिस्तानी पत्रकार ने नबी के इतना कुछ कहने के बाद भी अपने सवाल नहीं छोड़े, ऐसे में अफगान क्रिकेट टीम के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से चले जाना ही बेहतर समझा।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: Ronaldo को कॉपी करने में Warner रहे नाकाम, देखें वीडियो

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!