IPL 2021 News: मैच के दौरान अंपायर से भिड़े कोहली, यह था पूरा मामला

IPL 2021 News: आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में KKR ने RCB को 4 विकेट से हराकर, RCB का आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर तोड़ दिया

IPL 2021 News: आईपीएल (IPL) के एलिमिनेटर (Eliminator) मैच में KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने RCB को 4 विकेट से हराकर, RCB का आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर तोड़ दिया।

इसी के साथ यह मैच हारने के बाद, विराट कोहली (Virat Kohli) का आईपीएल में RCB के लिए बतौर कप्तान यह आखिरी मुकाबला भी साबित हुआ।

हालांकि मैच के बीच विराट मैदानी अंपायर वीरेंद्र शर्मा (Virendra Sharma)  से लड़ते हुए भी नज़र आए। आपको बता दें कि यह घटना KKR की पारी के 7वें ओवर में हुई जब युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने ओवर की आखिरी बॉल डाली और बॉल सीधे KKR के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) के पैड पर जाकर लगी।

इसके बाद चहल और RCB के अन्य खिलाड़ियों ने मिलकर ताबरतोड़ अपील की, जिसे अंपायर द्वारा नकार दिया गया। जिसके बाद विराट ने फ़ौरन DRS (डीआरएस) लिया, टीवी में रिप्ले देखने के बाद अंपायर को अपना डिसीजन बदलना पड़ा।

जैसे ही राहुल त्रिपाठी को आउट करार देने का फैसला आया वैसे ही विराट कोहली और अंपायर वीरेंद्र शर्मा के बीच बहस होती हुई दिखाई दी।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: अपने विनिंग शॉट पर फूट-फूटकर रोने वाली बच्ची का माही ने जीता दिल, दिया यह ख़ास गिफ्ट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!