फाइनल मुकाबला देखने चेन्नई से दुबई पहुंची माही की फैन, पोस्टर हुआ वायरल

IPL (आईपीएल )2021 के फाइनल मुकाबले में CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) ने KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) को 27 रनों से मात दी

IPL (आईपीएल )2021 के फाइनल मुकाबले में CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) ने KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) को 27 रनों से मात देकर, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में IPL का चौथा ख़िताब भी अपने नाम कर लिया है।

आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में अब CSK सबसे ज़्यादा बार आईपीएल जीतने के मामले में MI (मुंबई इंडियंस) से केवल एक कदम पीछे है। UAE (यूएई) के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में माही की शानदार कप्तानी देखने को मिली।

इसी के साथ मैदान में धोनी के काफी सारे फैंस मौजूद थे, जिनमें से एक फैन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी आकर्षित किया। दरअसल, एक लड़की मैच के दौरान काफी अट्रैक्टिव पोस्टर लिए दिखाई दी, जिसे बार-बार टेलेविज़न पर दिखाया जा रहा था।

पोस्टर पर लिखा था कि ‘ Mahi Tum Jaha Hum Waha.. all the way from Chennai to Dubai to watch you play. CSK Please Get The Cup Home’।

खास बात यह भी है कि पोस्टर में लिखी बात सच हो गई, और चेन्नई एक बार फिर चैंपियन बन गई। इसके अलावा CSK का आईपीएल में यह चौथा ख़िताब है, इससे पहले वह 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल की ट्रॉफी के हक़दार रह चुके हैं।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: T20 World Cup: बुर्ज खलीफा पर दिखे टीम इंडिया के सितारे, देखें वीडियो

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!