88.17 मीटर का थ्रो मारकर नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला गोल्ड

इस गोल्ड मैडल के साथ उन्होंने फिर से इतिहास रच दिया है और वह एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं

हाल ही में अब भारत द्वारा फिर से इतिहास रच दिया गया है जहां ओलिंपिक गोल्ड, डायमंड लीग में गोल्ड और अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड.. स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा द्वारा भारत को खेलों में भी चांद पर पहुंचा दिया है। बात करे तो भारत की आन बान और शान कहे जाने वाला यह एथलीट जब क्वॉलिफाइंग में टॉप पर रहा तो हर किसी को उम्मीद थी इस बारी पिछली बार की कसर इस बार पूरी होगी और वही हुआ भी जहां नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि इस गोल्ड मैडल के साथ उन्होंने फिर से इतिहास रच दिया है और वह एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय अब बन चुके हैं, जबकि यह उनका तीसरा मेडल है। इससे पहले जो उन्होंने सिल्वर जीता था, जबकि लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साथ ही इवेंट का सिल्वर मेडल पाकिस्तान के नदीम और ब्रॉन्ज मेडल चेक रिपब्लिक के याकूब के नाम रहा है।

दूसरे राउंड में ही लगा दिया अपना गोल्डन थ्रो

वही बात करे तो तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की छाती को और भी ज्यादा चौड़ी करने वाले नीरज द्वारा शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं की और उनका पहला थ्रो फाउल रहा, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 85.79 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर हो गए थे। ऐसे में जब नीरज ने दूसरा अटेम्प्ट लिया तो हर कोई देखते रह गया जहां भारतीय स्टार द्वारा भाला फेंकने के बाद उसकी ओर देखा ही नहीं और मानो उन्हें पूरा भरोसा था कि यह थ्रो बेस्ट होने वाला है और इस बार उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो किया था, जिसने उन्हें सीधा गोल्ड जितवाया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!