WFI चुनाव के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास
WFI को एक नया अध्यक्ष गुरुवार को मिल गया जहां वाराणसी कुश्ती संघ के चीफ संजय सिंह 'बबलू' को ये बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां ओलंपिक मेडलिस्ट महिला पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) द्वारा गुरुवार को कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है जहां उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते-रोते ही ये फैसला किया है। साथ ही साक्षी द्वारा बताया गया कि वह कुश्ती को त्याग रही हैं और ये घोषणा उन्होंने संजय सिंह ‘बबलू’ के रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष (WFI) पद का चुनाव जीतने के थोड़ी देर बाद ही पूरे तौर पर कर दिया है।
बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को एक नया अध्यक्ष गुरुवार को मिल गया जहां वाराणसी कुश्ती संघ के चीफ संजय सिंह ‘बबलू’ (Sanjay Singh) को ये बड़ी जिम्मेदारी मिल चुकी है। वही देखा जाए तो संजय सिंह को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का काफी करीबी माना जाता है। जैसे कि आपको पता है कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कई महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।
ऐसे में आगे 31 साल की साक्षी ने साथ ही बताया कि ‘हम 40 दिन सड़कों पर सोए, प्रदर्शन किया और देश के कोने-कोने से लोग हमें सपोर्ट करने आए। दूर-दूर से आए, बूढ़ी महिलाएं भी हमारे लिए आईं थी और ऐसे भी लोग आए जिनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। वही फिर भी हमें समर्थन दिया और हम नहीं जीत पाए लेकिन आप लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद है।’
हालाँकि, देश की दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट भी साक्षी के साथ मौजूद थीं और इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘हमने हर तरीके से कोशिश की थी और हम गृह मंत्री से मिले और उन्होंने हमसे 30-40 दिन मांगे थे। लेकिन आज जो संजय सिंह अध्यक्ष बना, वह बृजभूषण का राइट हैंड ही है और हमें नहीं पता कि न्याय कैसे मिलता है क्योकि हमने हर किसी को अपनी बात बताई और हमने खेल मंत्री को हर एक बात बताई। महिला का शोषण करने वाले को अभी भी सीट पर बिठाया जा रहा है जिसकी वजह से 2-4 पीढ़ियां तैयार रहें शोषण के लिए। भगत सिंह ने जब फांसी लगाई थी, तब भी देश आजाद नहीं हुआ था लेकिन आजाद होने में समय लगा था ऐसे में हम भी किसके सामने जाकर अपना दुख बताएं।’
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










