Tokyo 2020 paralympics: प्रवीण कुमार ने एशिआई रिकॉर्ड बनाकर जीता सिल्वर मेडल

राजधानी दिल्ली के मुबारकपुर के निवासी प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को ऊंची कूद T46 स्पर्धा में जितवाया सिल्वर मेडल

राजधानी दिल्ली के मुबारकपुर के निवासी प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को ऊंची कूद T46 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जितवाया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पैरालिंपिक में डेब्यू करते हुए 2.07 मीटर की कूद से एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

praveen kumar image

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण ने बताया कि बचपन से ही एक पैर से वह दिव्यांग रहे हैं और उनका पैर आम व्यक्ति के पैर के हिसाब से छोटा है। लेकिन उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमज़ोरी नहीं बनने दिया। पैरा कमेटी ऑफ़ दिल्ली के मुताबिक, प्रवीण ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, और जहां खेले हैं वहां से स्वर्ण पदक जीतकर लाएं हैं।

praveen kumar image

प्रवीण कुमार ने आगे बताया कि गौतमबुद्धनगर में स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ हाई जंप की शुरुआत भी कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, स्कूल लेवल पर प्रवीण ने कई हाई जंप प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और ढेर सारे मेडल अपने नाम किए हैं।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: Tokyo 2020 Paralympic: सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता गोल्ड

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!