शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भाग नहीं लेंगे। उन्हें अभी BCCI मेडिकल टीम ने फिट घोषित नहीं किया है।
सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा कि हालांकि वह अपनी दाहिनी एड़ी की सर्जरी से उबर चुके हैं, उनके बाएं घुटने में सूजन है। जो ठीक होने में काफी समय लगेगा।
4 दिसंबर को, भारतीय सिलेक्टर्स ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के फिजियो नितिन पटेल से मोहम्मद शमी की फिटनेस रिपोर्ट मांगी थी। सैयद मुश्ताक के पूरे टूर्नामेंट में पटेल बंगाल टीम के साथ थे, ताकि उनकी फिटनेस की जांच की जा सके।
BCCI ने एक पोस्ट में बताया कि शमी ने एड़ी की सर्जरी के बाद मैच फिटनेस हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किया। नवंबर में, वे मध्यप्रदेश के खिलाफ एक रणजी मैच में बंगाल की ओर से खेले। उन्होंने इस मैच में 43 ओवर की गेंदबाजी की।

बाद में शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सभी 9 मैचों में खेलकर 11 विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए अतिरिक्त प्रैक्टिस सेशन भी लिया। शमी का बाएं घुटना लगातार खेलने से सूज गया है। BCCI मेडिकल टीम ने कहा कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बचे दो टेस्ट के लिए फिट नहीं है और इससे उभरने में समय लगेगा।

BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शमी इस दौरान मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे और रिकवरी करेंगे। वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे अगर घुटना ठीक होता है। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में शमी शामिल हो गया है।
शमी ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई अहम मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी से टीम को मैच जिताए हैं। उनकी तेज, सटीक और प्रभावशाली गेंदबाजी ने कई बार भारतीय टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। लेकिन इस बार वह व्यक्तिगत कारणों से अपने देश के लिए मैदान पर नहीं उतर पाएंगे, जिससे चयनकर्ताओं को एक और विकल्प तलाशने की आवश्यकता होगी।
शमी के न होने से भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण में एक खाली स्थान रहेगा, जो आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अब देखना यह होगा कि शमी की अनुपस्थिति में कौन सा गेंदबाज उनकी जगह लेता है और टीम इंडिया अपनी ताकत को बनाए रखने में सफल होती है या नहीं।

यह भी पढ़ें : अश्विन की जगह तनुष कोटियन को भारतीय टीम में किया गया शामिल

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!