सौरव गांगुली ने किया खुलासा, इस वजह से हुआ था मैनचेस्टर टेस्ट मैच रद्द

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया था, मैच रद्द होने के पीछे कई दलीले दी जा रही हैं

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया था। मैच रद्द होने के पीछे कई सारी दलीले दी जा रही हैं। बता दें कि इंग्लिश मीडिया IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) और लंदन में रवि शास्त्री के बुक लॉन्च इवेंट को ज़िम्मेदार ठहरा रहा है।

लेकिन रवि शास्त्री ने इस पूरे मुद्दे पर रविवार 12 सितंबर को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंग्लिश मीडिया की इस बात पर असहमति जताई है। शास्त्री ने अपने बयान में कहा कि ‘पूरा यूके (United Kingdom) ओपन है, वहां पर कोई पाबंदी नहीं है। पहले टेस्ट से ही कुछ भी हो सकता था।’

joe root and virat kohli image

इस दौरान BCCI के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने भी बयान जारी करते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवे टेस्ट मैच की रद्द होने की असली वजह बताई है।

गांगुली ने कहा, ‘ खिलाड़ियों ने मैच खेलने से इंकार कर दिया था, लेकिन आप उन्हें दोष नहीं दे सकते। फिजियो योगेश परमार खिलाड़ियों के संपर्क में थे। नितिन पटेल के आइसोलेशन में जाने के बाद वह ही एक फिजियो बचे थे।’

indian cricket team image

उन्होंने आगे कहा कि ‘योगेश खिलाड़ियों की मसाज करते थे, जो उनके रोजमर्रा जीवन का हिस्सा था। खिलाड़ियों को जब मालूम पड़ा कि योगेश को कोरोना हो गया तो वे घबरा गए थे। उन्हें डर था कि कहीं वे भी ना संक्रमित हो जाएं। बबल में रहना आसान नहीं है। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। ‘

Tax Partner
ये भी पढ़े:- Delhi Corona Update: जानें दिल्ली में सोमवार को कोरोना के आए कितने नए मामले

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!