टोक्यो ओलम्पिक जा रहे दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए विशेष ऐलान, गोल्ड जीतने पर मिलेगा 3 करोड़ का इनाम।

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को जीतने पर मिलेगा बड़ा इनाम। दिल्ली सरकार ने किया विशेष एलान। गोल्ड जीतने पर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये व कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपये की धनराशि से किया जायेगा सम्मानित।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली से टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए की बड़ी घोषणा। सिसोदिया ने कहा, दिल्ली से टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को बड़ी धनराशि से किया जायेगा सम्मानित। साथ ही पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच को भी 10 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।

दिल्ली की ओर से ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों में दीपक कुमार, मनिका बत्रा, सार्थक भांबरी, और अमोज जैकब शामिल हैं। दीपक कुमार राइफल शूटिंग स्पर्धा में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मनिका बत्रा टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी व अमोज जैकब 4×400 मीटर रिले में देश का प्रतिनिधत्व करेंगे। 

Tax Partner

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का कहना है की भविष्य के ओलंपियन बनाने के लिए दिल्ली के खिलाड़ियों की तैयारी ज़ोरो पर है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है की विश्र्व स्तरीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने में कोई कमी न छोड़ी जाए। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी उन खिलाड़ियों को तैयार करने का काम करेगी जो देश के लिए आगे चलकर ओलंपिक मेडल जीतेंगे। 

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जायेगा। यूनिवर्सिटी कम्युनिटी स्पोर्ट्स के द्वारा दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स इवेंट्स का भी आयोजन किया जायेगा  ताकि 2048 के ओलंपिक खेलों के लिए दिल्ली मेजबानी का दावा कर सके। दिल्ली में बनने वाली पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर पद के लिए भारत की पहली ओलंपिक मेडल लाने वाली महिला वेइटलिफ्टर, कर्णम मल्लेश्वरी जी को चुना गया है। 

ये भी पढ़े: दिल्ली कैबिनेट ने ‘RTSA Study’ को दी मंजूरी। प्रदूषण के स्रोत रियल टाइम में होंगे ट्रैक

Tez Tarrar News

Avinash Pandey

अविनाश पांडेय डिजिटल मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में 3 साल से कार्यरत हैं। फिलहाल तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर डिजिटल मार्केटर और राइटर कार्य कर रहे हैं। इसी… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!