Tokyo 2020 Paralympic: सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता गोल्ड

Tokyo 2020 Paralympic: पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुमित अंतिल ने भारत को इस बार के पैरालंपिक में तीसरा मेडल दिलवाया

Tokyo 2020 Paralympic: टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुमित अंतिल ने भारत को इस बार के पैरालंपिक में यह तीसरा मेडल दिलवाया है, सुमित ने सोमवार को पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मैच में गोल्ड मेडल जीता है, इस जीत के साथ भारत टोक्यो पैरालंपिक में 7 मेडल हासिल कर चुका है।

आपको बता दें कि सुमित ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है और यह उनका थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है, इसी के साथ भारत का यह टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा गोल्ड मेडल है।

खबर के मुताबिक, सुमित अंतिल ने इस मैच में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है, बता दें कि 66.95 मीटर का थ्रो उन्होनें पहले प्रयास में फेंका था, जो विश्व रिकॉर्ड बना। हालांकि, दूसरे प्रयास में सुमित ने 68.08 मीटर दूर भाला फेंक कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इतना ही नहीं सुमित ने हर थ्रो के साथ अपना प्रदर्शन अच्छा करते हुए पांचवे प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो फेंक कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Tokyo 2020 Paralympic: अवनि लखेरा ने भारत को शूटिंग में दिलाया स्वर्ण पदक

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!